सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. विकास दीक्षित ने अपने जन्मदिन के मौके पर सिंहद्वार नहर के किनारे पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के हर जागरूक नागरिक को जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रकृति व पर्यावरण का ध्यान रखकर पौधा रोपण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें अगर स्वस्थ रहना है तो पेड़ पौधों एवं नदियों का संरक्षण करना जरूरी है। संस्था के सचिव बालकृष्ण शास्त्री ने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में पौधरोपण को एक अच्छा प्रयास बताया। डॉ. दीक्षित ने डॉ. यतींद्र नागयान को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।