मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा “भंडारे वाले बाबा” का सम्मानजनक अंतिम विदाई देते हुए एक बार फिर साबित किया कि सेवा सिर्फ ड्यूटी नहीं, इंसानियत भी है। पुलिस ने हिंदू रीति रिवाज से भंडारे वाले बाबा का अंतिम संस्कार कर दिया है।
9 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। जांच में मृतक की पहचान रमाशंकर गुप्ता (58 वर्ष), निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो वर्षों से हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से सूक्ष्म भंडारे आयोजित कराने के लिए जाने जाते थे।
परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि आर्थिक तंगी के कारण वे हरिद्वार नहीं आ सकते। ऐसे में 12.07.2026 को पोस्टमार्टम के उपरांत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए खड़खड़ी श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज से उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।
हरिद्वार पुलिस का संदेश, सेवा, संवेदना और मानवता ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।