मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला की कई कालोनी में सीवर लाइन बिछाने को लेकर कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा को ज्ञापन दिया।
नितिन यादव यदुवंशी ने कहा उत्तरी हरिद्वार संत बहुलय क्षेत्र है। जहा हजारों स्थायी परिवार निवास करते है। साथ ही हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहा आते है।लेकिन इस क्षेत्र में सीवर लाइन की सुविधा उपलब्ध नही हैं ।
नितिन यादव यदुवंशी ने कहा गायत्री विहार, गंगोत्री विहार, सत्यम विहार, भारत माता पुरम, श्रदा पुरम, गरीबदासीय पुरम, जसविंदर इंक्लेव, जैसी 20 वर्षो पुरानी कालोनी है जिनमे सीवर नही है। कांग्रेसी नेता ओम पहलवान , करण सिंह राणा व सन्नी मल्होत्रा ने मेयर अनिता शर्मा को शासन से जल्द से जल्द उत्तरी हरिद्वार की इन कालोनियों में सीवर लाइन बिछाने के लिए कहा। ज्ञापन देने वालो में कुश पांडे, गोविंद निषाद, अरविंद, लव पांडे, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो