मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला सहायक निबंधक कार्यालय, रोशनाबाद में तैनात रुड़की अम्बर तालाब निवासी महिला कर्मचारी ने जिला सहायक निबंधक पुष्कर सिंह पोखरिया पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी के यहां शिकायती पत्र भेजा है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला जिला स्थानीय परिवाद समिति को भेज दिया है जिस पर सचिव स्थानीय परिवाद समिति/जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 19 मई को जांच हेतु बैठक निर्धारित की है, जिसमें उन्होंने रुड़की अम्बर तालाब निवासी महिला कर्मचारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को भेजी गई शिकायत का हवाला देते हुए प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्यों की जांच हेतु स्थानीय परिवाद समिति की बैठक 19 मई को प्रातः 11 बजे जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित की है।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।