मनोज सैनी
हरिद्वार। भेल, हरिद्वार स्थित शिवालिक नगर पालिका परिषद के कार्यालय में पिछले कई माह से बिजली चोरी हो रही थी और बिजली चोरी की सूचना भेल अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार मिल रही थी। भेल अधिकारियों को मिल रही सूचना के आधार पर आज तड़के भेल के विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बीएचईएल निरिक्षण दल द्वारा शिवालिक नगर पालिका परिषद में छापा मारकर बीएचईएल से ली गई विद्युत आपूर्ति लाइन से विद्युत मीटर के इनकमिंग सप्लाई मे से अनाधिकृत रूप से टैपिंग करके बिजली चलाई जाती हुई पाई गई। निरीक्षण दल द्वारा उक्त आपत्तिजनक कनेक्शन को हटाकर विद्युत विच्छेदन कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही पर सम्यक विचार कर शिवालिक नगर पालिका के विरुद्ध समुचित कार्यवाही सुनिश्वित की जाएगी।

More Stories
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।