मनोज सैनी
हरिद्वार। लोकसभा हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा विधायकों और समर्थकों के साथ पहले ब्रह्मकुंड हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया उसके बाद रोशनाबाद मुख्यालय जाकर अपना नामांकन किया।
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 22 मार्च को ऑनलाइन नामांकन भी भरा था। आज नामांकन में त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उनकी दोनों बेटी पत्नी और भाजपा कुछ विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेत्री द्वारा हिमाचल के मंडी से बीजेपी से चुनाव लड़ रही बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर इसे महिलाओं का अपमान बताया।
त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि आज फिजिकली नामांकन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बस चुके हैं। यह चुनाव विकास के मुद्दों का है और चुनाव विकास के मुद्दों पर ही हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए दस वर्षों के कार्य को लेकर जनता के बीच जाएंगे और हरिद्वार के विकास को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। जब कुछ दिखेगा तब इस बारे में बताएंगे। हमारी विचारधारा मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर लड़ाई है। इसलिए कांग्रेस से हमारी यह लड़ाई है।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।