मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार डाम कोठी पर उस समय पुलिस प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों के बीच हंगामा हो गया जब पुलिस के किसी अधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी से मिलने जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को मीडिया के सामने ही अंदर जाने से रोक दिया।
मीडिया के सामने अंदर जाने से रोके जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों को यह बात अच्छी नहीं लगी तो उन्होंने डाम कोठी पर ही हंगामा कर दिया। हंगामें होते देख एसपी सिटी, भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों को समझाने बुझाने बाहर आए लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी नही माने और उनका कहना था कि आप पत्रकारों के सामने क्यों ऐसा काम करते हैं।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।