ब्यूरो
देहरादून। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी उत्तराखंड ओबीसी आयोग के सदस्य, शंतरशाह ग्राम प्रधानपति आदित्य राज सैनी पर भाजपा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पद से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी की और से जारी निष्कासन पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी के निर्देशानुसार श्री आदित्य राज सैनी पुत्र श्री नामू लाम (निवासी शन्तरशाह जिला रुड़की) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ओ.बी.सी मोर्चा को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
बता दें की बीते दिन नाबालिग किशोरी के परिजनों ने आदित्य राज सैनी के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म, हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने अमित सैनी और आदित्य राज सैनी के खिलाफ पोस्को, हत्या और बलात्कार की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पार्टी आलाकमान ने मामले की गंभीरता और पार्टी पदाधिकारी के कुकर्मों से छुटकारा पाने के लिए आनन फानन में निष्कासन की कार्यवाही कर दी है।

More Stories
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।
ज्वालापुर में गोयल स्वीट्स से कटहरा बाजार, अंसारी मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा।