मनोज सैनी
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां पर ही केंद्रीय मंत्री का काफिला रोक काले झंडे दिखाए वहीं unke सामने ही गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
मिली जानकारी के अनुसार गिरिराज सिंह का उस वक्त विरोध हुआ जब वो बछवाड़ा प्रखंड के लोहिया मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थें और कई योजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों कराया गया। उसी वक्त रानी तीन के समक्ष दर्जनों लोग जमा हो गए और गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने लगाने शुरु कर दिये। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रानी 3 निवासी विनोद राय ने कहा है कि गिरिराज सिंह के द्वारा बेगूसराय में सिर्फ ढोंग हो रहा है और विकास के लिए कोई भी काम नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह के द्वारा गोविंदपुर तीन पंचायत को गोद लिया गया था लेकिन वहां आज तक एक चापा नल भी सांसद के द्वारा नहीं दिया गया।
बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा है कि बीजेपी अपने कुछ बड़े सासंदों के टिकट पाने की उम्मीद पर पानी फेर सकती है। बिहार के चार सांसद का नाम इस चर्चा में उनमें से एक नाम गिरिराज सिंह का भी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी की इंटरनल सर्वे के दौरान गिरिराज राज सिंह समेत कुछ सासंदों की रिपोर्ट काफी निगेटिव आई है ।

More Stories
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।
कांग्रेस ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प।
अतिक्रमण हटाओ अभियान: 150 से अधिक हटाया अतिक्रमण, 5 घरेलू सिलेंडर भी किए जब्त।