मनोज सैनी
हरिद्वार। 27 अप्रैल 23 को जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव के लिए हो रहे मतदान के समय प्रत्याशियों द्वारा धांधली की शिकायत पर रोशनाबाद स्थित मतदान केंद्र पर हंगामें के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था। उसी परिपेक्ष में आज दिनांक 28 अप्रैल 23 को जिला बार संघ, हरिद्वार महासभा की एक आवश्यक बैठक समय 12:00 बजे बार कक्ष में हुई जिसमें दोबारा से वर्ष 2023-24 के वार्षिक चुनावों पर गहन मंथन हुआ। गहन मंथन के बाद सर्वसम्मति से तय किया गया की 08 मई को नवीन कार्यकारिणी का मतदान होना है और 6 अप्रैल को नामांकन होगा। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किये गये। जिनके नाम निम्न प्रकार है, मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विजय शर्मा एडवोकेट, अपर मुख्य चुनाव अधिकारी श्री बलबीर सिंह एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी श्री विनोद चन्द्रा एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी श्री योगेश शर्मा एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी श्री सतीश चौधरी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी श्री पवन चौहान एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी श्री राव फरमान अली एडवोकेट है। उक्त जानकारी जिला बार संघ के सचिव नागेंद्र सक्सेना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

More Stories
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।