मनोज सैनी
हरिद्वार। भाजपा ने जैसे ही लोकसभा चुनाव हेतु अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जिसमें हरिद्वार सीट से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का नाम उम्मीदवार के तौर पर शामिल किया गया, तभी से सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के चटकारे लेने लगे।
संघ से जुड़े अरुण सैनी लिख रहे हैं “भांग ही भांग” और साथ में हरिद्वार सीट तो गई भैया।
संजीव चेयरमैन भाकियू लिख रहे हैं “हरिद्वार बचाओ भांग ही भांग धतूरा”।
समाज सेवी जेपी बडोनी ने तो भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत को शराब कारोबारी और महिला विरोधी करार देते हुए अपने फेसबुक पेज पर एक लंबी पोस्ट डाल दी। जिसमें उन्होंने त्रिवेंद्र रावत की सारी कलई खोलकर रख दी।
जिम ट्रेनर आकाश शर्मा ने महिला शिक्षिका का एक पुराना वीडियो डालते हुए लिखा है कि ये वही त्रिवेंदर रावत है जिसके पास ये महिला ट्रांसफ़र के लिए गई थी इस महिला के पति की डेथ हो गई और अब ये इस उम्र में अपने बच्चो के पास रहकर अपनी नौकरी करना चाहती थी।”


More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।