मनोज सैनी
हरिद्वार। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई महिला दीपिका गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता निवासी 544, आर्य नगर, गली नंबर 3 आर्यनगर ज्वालापुर, हरिद्वार के गले से लुटेरों ने चैन झपटी है, उसका सीसी टी वी फुटेज सामने आया है।
जिसमें एक युवक शिव मूर्ति तिराहे पर अपनी बाइक रोकता है और वहां लगे नल पर मुंह धोता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही दीपिका गुप्ता वहां से गुजरती है, तो युवक मोटर साइकिल स्टार्ट कर थोड़ा आगे जाता है और रुक जाता है। थोड़ी देर बाद ही वह चैन लूट की घटना को अंजाम देता है।
दीपिका के पति ने बताया की उन्होंने कोतवाली में चैन लूट की तहरीर दे दी है।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।