Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल।

 बीच सड़क पर दी जान से मारने की धमकी

ब्यूरो

हरिद्वार। धनौरी के एक कॉलेज में पढ़ने जा रहे विवाहिता से चार युवतियों ने जमकर मारपीट कर दी। युवतियों ने बीच सड़क पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी हिमांशी गिरी पत्नी चंद्रमोहन धनौरी के एक कॉलेज में पढ़ने के लिए जाती है। आरोप है कि वह अपने कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही थी, वह कॉलेज की पढ़ाई संबंधित फाइल बनवाने के लिए कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए बाजार में आई थी। इसी दौरान पहले से ही मौजूद दौलतपुर गांव की दो और जसवावाला गांव एक व धनौरी गांव की एक युवती ने विवाहिता को घेर लिया। उसके साथ कॉलेज के पास पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। चार युवतियों ने अकेली विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह से विवाहिता को युवतियों से छुड़ाया, मगर जाते-जाते आरोपित युवतियां विवाहिता को जान से मारने की धमकी दे गईं। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस चौकी धनौरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवतियों से उसे जान का खतरा है, इसलिए, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि, वह कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर सके। सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
——–

Share
error: Content is protected !!