मनोज सैनी
हरिद्वार। खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की आज रिहाई हो गई है, जहां सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रिहाई के बाद उन्होंने भारतीय संविधान और न्यायपालिका पर आस्था जताई है।
चैंपियन को जिला अस्पताल से ही रिहाई दी गई है। जिला अस्पताल से रिहाई के बाद चैंपियन अपनी कई गाड़ियों के साथ हूटर बजाते हुए निकले।
उनके साथ पत्नी कुंवरानी देवयानी सिंह और पुत्र दिव्यप्रताप सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि चैम्पियन 26 जनवरी को खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।