मनोज सैनी
हरिद्वार। आज से कुंभनगरी में प्रवेश करना आसान नहीं होगा। उत्तराखण्ड सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उत्तराखण्ड में प्रवेश करने और कुंभनगरी नगरी में कुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये 72 घण्टे पूर्व की कोरोना रिपोर्ट लानी आवश्यक है। इतना ही नहीं हरिद्वार के हर चेक पोस्ट पर पुलिस फोर्स के अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स भी चेकिंग के लिये तैनात रहेंगी। इसलिये जो भी श्रद्धालु कुंभ के दौरान हरिद्वार आने की सोच रहे हैं उन्हें पहले सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को पढ़ लेना होगा और उसी के अनुसार हरिद्वार में प्रवेश मिलेगा।


More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।