मनोज सैनी
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी चंदे को लेकर एक बार फिर एसबीआई को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एसबीआई से सभी विवरण का खुलासा करने को कहा गया था और इसमें इलेक्टोरल बॉन्ड की संख्या भी शामिल थी। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि एसबीआई को विवरण का खुलासा करने में चयनात्मक नहीं होना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वे चाहते हैं कि एसबीआई के पास इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जो भी जानकारी है वे सारी जानकारी सार्वजनिक की जाए। इस दौरान देश की टॉप कोर्ट ने कहा कि एसबीआई चुनिंदा जानकारी नहीं दे सकता है। हमने पूरा ब्योरा देने को कहा था। कोर्ट ने कहा कि हमने एसबीआई से पूरी जानकारी देने को कहा था। आपको आदेश समझना चाहिए था।
सुनवाई के दौरान आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को 21 मार्च तक का वक्त दिया है। कोर्ट ने कहा है कि गुरुवार शाम पांच तक सारी जानकारियां सर्वजानिक हो जानी चाहिए।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।