मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सचिव नितेश झा की तरफ से एक नया आदेश जारी किया गया है, जिसमें लिखा है की उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है तथा मानसून सीजन में अतिवृष्टि/भूस्खलन/बादल फटना इत्यादि घटनाएं निरंतर घटित हो रही हैं।
उक्त स्थिति तथा निकायों के ओ०बी०सी० सर्वे में समय लगने की संभावना के दृष्टिगत नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 ससमय संपन्न न होने से निकायों में प्रशासनिक शून्यता की स्थिति उत्पन्न न हो, अतः उक्त विशेष परिस्थितियों के दृष्टिगत नगर निकायों के प्रशासकों का कार्यकाल नये बोर्ड के गठन तक के लिए एतदद्वारा विस्तारित किया जाता है। आदेश से स्पष्ट है की प्रदेश में निकाय चुनाव कराने के लिए उत्तराखंड शासन अभी भी तैयार नहीं है।

More Stories
परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान, 160 के किये चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया विभिन्न मिठाई दुकानों, निर्माण इकाइयों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण। 80 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट।
हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन करेगी हरिद्वार टी- 20 क्रिकेट लीग का आयोजन।