Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा। कहा आज फिरकापरस्त ताकतें देश के संविधान को नेस्तानाबूद करने का कर रही है प्रयास।

ब्यूरो

हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गौरव चौहान की अध्यक्षता व युवा कांग्रेस के नेता सौरव सैनी की नेतृत्व में आज विष्णुलोक कालोनी में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष विमला पांडेय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है। स्वाधीनता संग्राम के बल पर, 15 अगस्त 1947 के दिन से, हमारे देश की दशा बदली। भारत स्वाधीन हुआ और हम अपनी राष्ट्रीय नियति के निर्माता बने।

26 जनवरी 1950 के दिन से, हम अपने गणतन्त्र को, संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिन, हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया। लोकतन्त्र की जननी, भारतभूमि, उपनिवेश के विधि-विधान से मुक्त हुई और हमारा लोक-तंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा आज भारत के लोकतंत्र को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है लेकिन आज कुछ फ़िरकपरस्त ताकतें देश के संविधान को नेस्तानाबूद करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि हमारा संविधान, विश्व इतिहास में आज तक के सबसे बड़े गणराज्य का आधार-ग्रंथ है। हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतन्त्रता, समता और बंधुता के आदर्श हमारे गणतन्त्र को परिभाषित करते हैं। संविधान निर्माताओं ने राष्ट्रीयता की भावना तथा देश की एकता को संवैधानिक प्रावधानों का सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह के ने देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम किया। आज आजादी का विरोध करने वाले देश में नफरत की राजनीति कर सत्ता में बैठकर बाबा साहब के संविधान को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर यशवंत सैनी, रवींद्र धीमान, असलम अली, असलम ख़ान, गुलबहार खान, रियाजुल, राजकुमार सैनी, तौकीर, डाक्टर महरबान, शाहनवाज खान, शारुख, साहिल अली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!