मनोज सैनी
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी बज चुकी है। एक और हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है और उन्होंने अपना रोड शो निकालकर हरिद्वार की जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इतना ही नहीं अब भाजपा प्रत्याशी अपने जनसंपर्क अभियान में भी जोर शोर से जुट चुके है। वहीं दूसरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी तक भी अपने लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी अता पता नहीं है। कार्यकर्ता दिन रात एक दूसरे से फोन पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी के नाम पूछते रहते हैं। मगर किसी को भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इसका सीधा कारण है कांग्रेस आलाकमान द्वारा लेट लतीफी से लिए जा रहे निर्णय, जिसके कारण कार्यकर्ताओं का मनोबल तो टूट ही रहा है, कांग्रेस चुनाव में पिछड़ती जा रही है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस आलाकमान का लेट लतीफी निर्णय इसी चुनाव के लिए है, इससे पूर्व भी विधान सभा चुनाव हो या कोई और चुनाव, सभी चुनाव में कांग्रेस का यही हाल रहता है। जिसके कारण कांग्रेस प्रचार के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी पिछड़ती चली जा रही है। कांग्रेस कांग्रेस कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा पड़ा है। इसी लेट लतीफी के कारण घोषित उम्मीदवार पहले कई दिन तो अन्य प्रत्याशियों को मनाने में समय बर्बाद कर देता है और उसके बाद उसके पास जो थोड़ा बहुत समय बचता है तो वह अपनी रणनीति बनाने में ही गंवा देता है, जनता से मिलने, प्रचार का समय प्रत्याशी के पास बचता ही नहीं है। यदि कांग्रेस आलाकमान वास्तव में विजय पाना है तो अपनी लेट लतीफी वाली कार्यशेली को बदलना होगा। यदि कार्यशैली नहीं बदली तो कांग्रेस यूं ही पिछड़ती चली जायेगी।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।