ब्यूरो
हरिद्वार। राजधानी देहरादून में कांग्रेस के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन की कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि सत्ता के इशारे पर प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों को किन मुद्दों लेकर विरोध किया जा रहा है। इसकी जानकारी तक नहीं थी। सोची समझी नीयत से दलित समाज को इस्तेमाल किया गया। बालेश्वर सिंह एवं तीर्थपाल रवि ने कहा कि प्रदर्शन में दलित समाज के वह लोग भी शामिल थे। जिन्होंने समाज के साथ अत्याचार और शोषण के खिलाफ कभी आवाज नहीं उठायी। उन्होंने कहा कि बेलड़ा प्रकरण, शांतरशाह में दलित बेटी के साथ बलात्कार और हत्या, वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने, पंचायत चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के अभद्रता, ओवरलोडिंग वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं, नशे का कारोबार आदि मुद्दों पर इन नेताओं ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। तीर्थपाल रवि ने कहा कि समरसता भवन एवं सामुदायिक भवन की घोषणा आज तक पूरी नहीं की गई है। जात-पात धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेस वार्ता में अमन गर्ग, मुरली मनोहर, मनोज सैनी, वेदपाल तेजियान, दिनेश कुमार, प्रियव्रत सिंह, राजेंद्र कुमार, विक्रम तेजयान, कैलाश प्रधान, अक्षय नागपाल, झंडा सिंह, सत्यपाल शास्त्री, सतीश दुबे, वीरेंद्र श्रमिक आदि मौजूद रहे।

More Stories
अवैध खनन करते पकड़े गए तीन ट्रेक्टर ट्राली किए गए जब्त।
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में वितरित किए फल एवं मिष्ठान।
16 फरवरी को राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की ताबड़तोड़ बैठकें, राजभवन कूच के लिए बनाई ठोस रणनीति।