मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन न हो तथा अवैध खनन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि उन्हें सायं को सूचना मिली कि रामपुर रामघाटी क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन किया जा रहा है। जिसका उनके द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा छापेमारी की गई जिसमें मौके पर दो ट्रेक्टर ट्राली एवं 4× 4 लोडर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए जिनको तत्काल चौकी भीकमपुर के सुपुर्द किया गया ।

More Stories
पुलिस ने सिडकुल में अश्लील हरकतें कर रही 05 महिलाओं को हिरासत में लिया। सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी
दुष्कर्म का प्रयास करने के वाले पिता को 10 वर्ष की कैद।
पहले वीडियोग्राफी, फिर कार्रवाई: नगर निगम हरिद्वार ने अपनाया अतिक्रमण नियंत्रण का नया मॉडल