सतीश जोशी
रानीखेत। अपने ग्रह क्षेत्र पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्थानीय लोगों से मिलकर दीपावली की शुभकामना दी एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दीपावली के शुभ अवसर पर धनतेरस के दिन स्थानीय लोगों से सौहार्दपूर्वक गले मिलकर मुलाक़ात की। उन्होंने पर्यटक नगरी के प्रसिद्ध झूला देवी मंदिर जाकर माँ झूला देवी से इस शुभ अवसर पर प्रदेश में लोगों के बीच अमन और ख़ुशहाली की कामना भी की। उन्होंने लोगों से इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाने तथा अत्यधिक आवाज़ एवं धुएँ युक्त बम पटाखों को ना फोड़ने के साथ साथ पर्यावरण को दूषित ना करने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

More Stories
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।
अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना ठोंका। स्टोन क्रशर संचालकों में मचा हड़कंप।
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत