सुनील मिश्रा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संविधान दिवस के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि संविधान हमें जीने का अधिकार देता है, संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम लोकतांत्रिक देश में निवास करते हैं जिसमें सभी को समान अधिकार प्राप्त है। युवा नेता वरुण बालियान और निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि अम्बेडकर जी ने संविधान के माध्यम से महिलाओं को वोट देने का अधिकार आजाद भारत में पहली कलम से किया।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर ने कहा कि अम्बेडकर जी ने संविधान के माध्यम से भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिये जिसके माध्यम से समाज में फैली असमानता को दूर करने में हमें कामयाबी मिली। वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत एक सम्प्रभुतासम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक,रेखा गुप्ता,निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, सुहैल कुरैशी,रिषभ वशिष्ठ,बिंदेश गुप्ता, अंकित चौधरी,जावेद खान,अबरार, अज्जू खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त, समस्त राष्ट्रीय राजमार्गो को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत