Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वतंत्रता दिवस पर मंडी का कुआं ज्वालापुर में कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा।

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ऐतिहासिक स्थल मंडी का कुआं ज्वालापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर झांगीराम एवं भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं लेकिन इस आजादी को दिलाने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बड़ा बलिदान है। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद अशफाक उल्ला खां को याद करके श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके द्वारा बड़ा मशहूर शेर कहा गया जोकि इस प्रकार है “बहार आ जाएगी उस दिन जब अपना बागबां होगा, शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि हमें आजादी दिलाने में सभी धर्म, सभी वर्गों का योगदान रहा है जहां हमारे साधु संतों ने जंगे आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी वही उलेमाओं ने गुलामी को कबूल ना करते हुए फांसी के फंदे को चूमा और इस मुल्क को आजाद कराने में अपने प्राण इस देश पर न्योछावर कर दिए।

विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अरबाज अली एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत का ही है नतीजा है कि हम आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं हमारे बड़े बुजुर्गों ने अपनी जान माल की परवाह न करते हुए आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान देकर हमे आजाद कराया। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी, क्रय विक्रय सहकारी समिति ज्वालापुर के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद, रियाज़ अली एडवोकेट ने भी संबोधित किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी, सतीश दुबे, इदरीश मंसूरी, जाकिर सलमानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरशाद खान, सुल्तान खान, उमर फारूक, जुल्फिकार अंसारी, मोहम्मद तौकीर, इरफान शाह, एजाज अली, तनवीर अली, हाफिज मंसूर अली, नौशाद बेग, फुरकान मंसूरी पेंटर, ललित कुमार, नरेश पाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Share
error: Content is protected !!