सुनील मिश्रा
हरिद्वार। जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे मृतक के शव को चूहों द्वारा रात में कुतर जाने पर कांग्रेस जनों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में जिला अस्पताल पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार में जिला अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई है जिसका खामियाजा हरिद्वार की जनता को पिछले कई वर्षों से भुगतना पड़ रहा है। हद तब हो गई जब एक मृतक के शव को जिला अस्पताल के शवगृह में चूहों द्वारा कुतर दिया गया जिससे आमजन और परिवार जनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस की मांग है कि जो भी दोषी अधिकारी हैं उसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर कारवाई होनी चाहिए। अन्यथा कांग्रेस जन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के कारण मरीज ही नहीं शवों की सुरक्षा को भी संकट पैदा हो गया है जिससे आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं ठेकेदारों के हवाले कर दी गई है और अधिकारी ठेकेदार की कठपुतली बनकर काम कर रहे है। सरकार को अब जन स्वास्थ्य की चिंता नहीं बल्कि अपने सूटकेश की चिंता है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में जनहित के लिए बदलाव नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही ने संवेदनाओं की सारी हदें पार कर दी है अब इसके खिलाफ आय पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप हो चुकी है। आमजन जिला अस्पतालों की दुरदर्शा के डर और भय के कारण प्राईवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार में स्वास्थ्य विभाग जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आमजन को परेशान होना पड़ रहा है, शवगृह में शवों की अनदेखी का यह पहला मामला नहीं है लगातार जिला अस्पताल में लापरवाही बरती जा रही है जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमन शर्मा,रविश भटीजा, वीरेंद्र श्रमिक, हिमांशु राजपूत,नितिन तेश्वर,दीपक टण्डन,आशीष प्रधान, मनोज जाटव,समर्थ अग्रवाल,सत्यम शर्मा, मधुसूदन शर्मा,माधव बेदी, समाजसेवी शेखर सतीजा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज
कुम्भ नगरी में होली कार्यक्रमों की धूम: जगजीतपुर और ज्वालापुर में कामेश्वर महादेव भाई जी के मंदिर में होली मिलन धूमधाम के साथ मनाया।