शुभम सैनी
हरिद्वार। मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर में पिछले कई दिनों से कॉपर चोरी की घटनाएं हो रही थी लेकिन चोरी करने वाला चोर पकड़ में नहीं आ रहा था। आज सिक्योरिट इंचार्ज लोकेंद्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले मजदूर सुनील को कॉपर चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज, जगजीतपुर में पिछले एक माह से तार से कॉपर चोरी की घटना सामने आ रही थी, तार तो मिल रहा था लेकिन अंदर खाली था। मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले ऐसी घटना देखकर हैरान थे कि आखिर तारों से कॉपर की चोरी कौन कर रहा है। आज कॉलेज के सिक्योरिटी इंचार्ज लोकेंद्र कुमार ने कॉलेज में काम करने वाले एक कर्मचारी सुनील को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि वह तार से कॉपर निकालकर कॉलेज की दीवार के बाहर डाल देता था और मौका लगने पर उसे बेच देता था।

More Stories
परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान, 160 के किये चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया विभिन्न मिठाई दुकानों, निर्माण इकाइयों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण। 80 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट।
हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन करेगी हरिद्वार टी- 20 क्रिकेट लीग का आयोजन।