मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में एक बड़े होटल के निर्माण कार्य के चलते 17 बोरिंग पंपों से भूजल का दिन रात लगातार दोहन कर पानी को नालों में बहाया जा रहा है। उक्त मामले को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने पार्षद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर होटल निर्माण में लगे 17 पंपों को बंद करने की मांग की है।

जिलाधिकारी को दिए पत्र में पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आसपास के क्षेत्र के आश्रम धर्मशाला में बोरिंग कुएं तथा पेयजल निगम के नल सूख गए हैं। भूपत वाला क्षेत्र संत बाहुल्य क्षेत्र है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु वक्त अपने गुरुजनों के आश्रम में आकर निवास करते हैं, होटल निर्माण में लगे 17 पंपों द्वारा भूजल नालों में बहाया जा रहा है जिससे क्षेत्र में पानी की कमी होने लगी है। पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने जिलाधिकारी से उक्त होटल के निर्माण में लगे 17 पंपों को शीघ्र बंद कराकर क्षेत्र को पानी की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। पार्षद सूर्यकांत शर्मा के साथ पत्र सौंपने वाले में साथ में पार्षद सूर्यकांत शर्मा श्री रामलीला कमेटी भूपत वाला के अध्यक्ष अमित गुप्ता, समाजसेवी जनेश्वर त्यागी, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी प्रमोद पाल जी विनय शंकर दुबे राकेश सिंह रामेश्वर शर्मा धीरज झा आशु कंडवाल नीरज शर्मा प्रदीप शर्मा हेमनारायण अग्रवाल रमेश नाथ गोस्वामी गौरव खन्ना विनीत शर्मा यश उमेश जैन पंकज जोशी राजा कश्यप विष्णु उपाध्याय विशाल गॉड अभिनव सूरज अमित सोनू सैनी नीरज तनेजा दिनेश सैनी मनी रवि पाल अनूप पाल दीपक पंत आदर्श पांडे, सूरज शर्मा केलाश गली, अंकित कौशिक, अश्विनी बिश्नोई, सूरज शर्मा केलाश गली: सूरज गुप्ता संदीप, अनूप आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बीएचईएल में अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट का समापन। खेल हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना सिखाते हैं: रंजन कुमार
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित, 15 को नामांकन और 19 दिसंबर को होगा मतदान।
सफाई व्यवस्था में लापरवाही। नगर निगम ने दो फर्म पर ₹25,000 का चालान ठोका, 36 सुपरवाइज़रों को चालान का अधिकार।