ब्यूरो
यूपी के कासगंज में पूर्णमासी के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन से टक्कर को बचाने के प्रयास में तालाब में गिर गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए और राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों के साथ मिलकर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक हादसे में 7 बच्चे और 8 महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार बच्चों को अस्पता में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना कासगंज जिले की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज पटियाली मार्ग के बीच पड़ने वाले गढ़इया गांव के पास हुई। जहां एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कस के रहने वाले लोग पूर्णमासी के चलते गंगा स्नान करने कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर जा रहे थे। तभी दरियावगंज क्षेत्र के ग्राम गढ़िया के निकट एक वाहन से टक्कर होने से बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में 7 बच्चों और 8 महिलाओं की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। चारों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।