ब्यूरो
कांवड़ियों के दो ग्रुपों के मध्य मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो उत्तराखंड के रुड़की का है, जहां डीजे बजाने को लेकर कांवड़िए आपस में भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटे आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह राठी ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर उक्त वीडियो को डालते हुए लिखा है कि अभी तक दूसरों को पीट रहे थे, वाहन के छू लेने भर पर आगज़नी और उपद्रव कर रहे थे। अब लाठी डंडे लेकर आपस में ही भिड़ गये कांवड़िये।
ये हुई न बात !
वीडियो हरिद्वार के रुड़की का है पिछली रात का। आप भी देखिए।
https://x.com/AjitSinghRathi/status/1818546327715729525?t=lAG9bIn_tJJ-KeZ6exAwEQ&s=19

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी