महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता: अमन गर्ग
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि धामी सरकार के चार साल में महंगाई, पलायन, महिलाओं पर अत्याचार, आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता के दौरान महिलाओं के प्रति अपराध पर कहा कि इनमें कहीं न कहीं भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई जा रही है, चाहे अंकिता भंडारी का मामला हो चाहे अनामिका शर्मा का। यू सी सी में पाश्चात्य सभ्यता पर आधारित बने लिव इन रिलेशनशिप कानून से अपराध बढ़े हैं। सरकार का ब्यूरोक्रेसी पर कोई नियंत्रण नहीं है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों को सरकार दबाने का प्रयास करती है जिसका जीता जागता उदाहरण नगर निगम में भूमि खरीद का मामला है अगर विपक्ष ने और पत्रकारों ने आवाज ना उठे होती तो यह मामला दबा दिया जाता। मनोज सैनी ने वंदना कटारिया स्टेडियम के नाम परिवर्तन पर सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस की अंजू मिश्रा ने हरिद्वार में बढ़ती नशाखोरी के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। वरुण बालियान ने कहा 4 साल में प्रदेश बेहाल हुआ है। महेश प्रताप राणा ने शिवालिक नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को बताया। दीपक टंडन ने भी अनेक मुद्दे उठाए। इस अवसर राजीव भार्गव, ऋषभ वशिष्ठ सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

More Stories
भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने खुद सड़कों पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।
पहले बनाए शारीरिक संबंध, पैसे मांगने पर कर दी महिला की हत्या।
प्रभु श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का चढ़ा पारा। भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से कर रही है खिलवाड़: बालेश्वर सिंह