मनोज सैनी
हरिद्वार। चारधाम यात्रा को लेकर फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला अभी चल ही रहा था कि हरिद्वार में चारधाम यात्रा में पंजीकरण के नाम पर कालाबाजारी भी सामने आ रही है।
चारधाम यात्रा के लिए जहां पंजीकरण केंद्र पर लंबी लाइनों के बावजूद भी पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर पंजीकरण के नाम पर चल रही कालाबाजारी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पंजीकरण कराने के 700 रुपए रेट बता रहा है। वीडियो हरिद्वार की किसी धर्मशाला का ही है, जिसमें पंजीकरण के नाम पर कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति अपना नाम, पता और अपने कार्यालय का पता भी बता रहा है। साथ ही पंजीकरण कार्यालय में तैनात कर्मचारी के बारे में भी बता रहा है।
वायरल वीडियो जिला प्रशासन के संज्ञान में आ गया है और जिलाधिकारी हरिद्वार ने एसओजी को जांच के लिए निर्देशित कर दिया है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा