मनोज सैनी
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आरटीओ कार्यालय देहरादून की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज देहरादून आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुष्कर सिंह धामी को कार्यालय में कई खामियां पाई जिसके चलते उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया।

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया की आरटीओ कार्यालय में आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे। कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नही है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।