मनोज सैनी
हरिद्वार। शांतरशाह प्रकरण में दलित युवती के साथ हुए गैंग रैप, हत्या के आरोपियों में निष्कासित भाजपा नेता आदित्यराज सैनी के समर्थन में भाजपा से जुड़े सैनी समाज के लोगों ने आज एसएसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर मौजूद भाजपा से जुड़े सैनी समाज के लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। उन लोगों का कहना है कि आदित्य राज सैनी को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई अस्वीकार्य है। लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ।
धरना प्रदर्शन में मौजूद लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। एसएसपी कार्यालय के बाहर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया है

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी