मनोज सैनी
उत्तराखंड में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की नस नस में भ्रष्टाचार समा चुका है। आए दिन कोई न कोई कर्मचारी, अधिकारी भ्रष्टाचार के चलते पुलिस की गिरफ्त में आ रहा है। ताजा मामला उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर का है जहां जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल लंबे समय से आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी वसूली का यह अभियान छेड़े हुए थे, जिसकी शिकायत लगातार सरकार और विजिलेंस तक भी पहुंच रही थी जिसका नतीजा है कि विजलेंस के द्वारा जिला आबकारी अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।