इंतजार रजा
भगवानपुर। भगवानपुर निवासी हिंदू संप्रदाय के युवक ने मुस्लिम संप्रदाय की युवती से शादी करने के बाद पुलिस प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित पुत्र सुरेंद्र निवासी अमरपुर काजी थाना भगवानपुर के द्वारा नज़रीन पुत्री दिलशाद निवासी मिर्धगान थाना मंगलौर के द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते दिनांक 20 अक्टूबर 2019 में आर्य समाज मंदिर नजीबाबाद जिला बिजनौर में स्वेक्षा से धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली थी।
जिसके चलते दोनों प्रेमी युगल को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। जिसके लिए हाई कोर्ट नैनीताल से दोनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हाई कोर्ट नैनीताल के द्वारा प्रोटेक्शन दिए जाने की स्वीकृति 29 जून 2021 को दे दी गई थी लेकिन प्रेमी युगल का कहना है कि पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें किसी तरह की प्रोटेक्शन नहीं दी जा रही।
परिजनों के दबाव में पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की हमारी कोई सहायता नहीं की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि हम दोनों बालिग हैं और अपने अच्छे और बुरे का फैसला हम खुद कर सकते हैं। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की ओर से हमें किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिल रही हैं। जिसके चलते आज हमें अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के द्वारा प्रोटेक्शन दिए जाने के आदेश के बाद हम प्रशासन से प्रोटेक्शन दिए जाने की मांग करते हैं।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।