मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ थाना बहादराबाद में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा विधायक पर बलात्कार का मुकदमा बीजेपी की नेत्री सुरेखा द्वारा दर्ज कराया गया है। बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने भाजपा नेत्री सुरेखा और उसके दो अन्य पत्रकार साथियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था, विधायक ने उक्त महिला पर 36 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था, जिस पर ज्वालापुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद अब महिला ने कोर्ट के आदेश से विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ बहादराबाद थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।बहादराबाद थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा