मनोज सैनी
हरिद्वार। होटल में ठहरे विदेशी नागरिकों की सूचना न देना संचालक को महंगा पड़ गया। पुलिस द्वारा कोतवाली, हरिद्वार में होटल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपतवाला की गंगा विहार कॉलोनी स्थित होटल स्काई हाईट्स में ठहरे लिथुनिआ रिपब्लिक व नींदरलैंड के 2 नागरिकों की जानकारी पुलिस के साथ साझा न करने पर होटल स्काई हाईट्स, गंगा विहार कॉलोनी भूपतवाला के प्रबंधक संजय कुमार के खिलाफ कोतवाली नगर हरिद्वार में The foreigner Act 1946 की धारा 14 व 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्थानीय पुलिस एवं गोपनीय शाखा को होटल में विदेशी नागरिकों के रुकने की सूचना मिली थी। विदेशी नागरिक दिनाँक 17-6-24 को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे जिसकी सूचना 24 घंटे के भीतर नियमानुसार फार्म-c भरकर F.R.O (FOREIGN REGISTRATION OFFICER) विदेशी पंजीकरण कार्यालय को देना आवश्यक होता है जबकि होटल स्वामी द्वारा ऐसा नहीं किया गया।

More Stories
13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त, समस्त राष्ट्रीय राजमार्गो को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत