मनोज सैनी
लक्सर। लक्सर थाना क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी गांव में विगत दिनों मंढा कार्यक्रम में गुर्जर के लड़कों ने डीजे पर अपनी पंसद के गाने की फरमाइश करते हुए जमकर हंगामा काटते हुए मारपीट की थी। पीड़ित परिजनों का आरोप था कि घटना में एक युवक की मौत हो गई, जब चार लोग घायल हो गये। जबकि पुलिस मारपीट की घटना को तो स्वीकार कर रही हैं लेकिन किसी की मौत की बात से इंकार कर रही है। लक्सर कोतवाल का कहना हैं कि जिस युवक की मारपीट की घटना में मौत प्रचारित की जा रही है। उसने परिवारिक कलह के चलते नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया है। जिसको कुछ लोग मारपीट की घटना से जोड़ रहे है।
हबीबपुर कुड़ी में देर रात घटी उक्त घटना में एक नया मोड़ आ गया है। गांव के बाहर निवास कर रहे महंत बाबा बलवंत गिरी का एक स्टिंग वीडियो सामने आया है जिसमें बाबा बता रहे हैं कि उस रात गांव में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली, 2 ट्रैक्टर बिना ट्रॉली व 6 मोटर साइकिल पर लगभग 60 -70 आदमी आए थे। जिनमें से कुछ ने वहीं बैठकर और कुछ ने गांव के स्कूल के पीछे जाकर शराब पी। बाबा वीडियो में शराब पीने का समय भी बता रहे हैं। वीडियो बाबा ने बताया कि शराब पीने के बाद सभी आदमी गांव कुड़ी की तरफ चले गए जहां जाकर उन्होंने युवक की हत्या की होगी।
बाबा के स्टिंग वीडियो आने के बाद अब देखना है की लक्सर पुलिस जो कहानी गढ़ रही है वह सही है या फिर पीड़ित परिवार का आरोप और बाबा बलवंत गिरी द्वारा जो घटना बताई जा रही है, वह सही है।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।