मनोज सैनी
हरिद्वार। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद जनपद हरिद्वार में भी प्रशासन अलर्ट पर हैं। सीमांत जिले हरिद्वार में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है जिले के सभी बॉर्डर्स पर चेकिंग अभियान तेज किया गया है और प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं जिले में कई मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस अपनी निगरानी बनाए हुए हैं।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने भी कई क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया, एसपी ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाकों की ड्रोन के जरिए निगरानी हो रही है और जनपद में कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो इस लिए पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया है। साथ ही अलग-अलग समुदायों के धर्म गुरुओं के साथ पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखना की अपील कर रही है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।