मनोज सैनी
हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हर की पैड़ी अपनी अलौकिक छटा और सुंदरता के लिए जानी जाती है। जहां एक और ऐसा माना जाता है कि हर की पैड़ी पर स्नान करने से मानव के पाप धुल जाते हैं, वहीं इसकी सुंदरता और शाम की आरती से मनुष्य आत्म मुग्ध हो जाता है। मगर इस विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हर की पैड़ी का दुर्भाग्य देखिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की नाक के नीचे हजारों भिखारियों का कब्जा है। यात्रियों से जबरदस्ती भीख मांगना इनका पेशा बन गया है।

इतना ही नहीं हर के पैड़ी क्षेत्र पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण से पट चुका है। बताया जा रहा है की अतिक्रमण करने वाले दुकान दारों से हफ्ता बंधा है, जिस कारण इनका कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता। तिरछा पुल हो या फिर सीसीआर टावर के पास की सड़क, सब पर अतिक्रमण देखा जा सकता है।

अतिक्रमण से जहां यात्रियों का निकलना दूभर हो जाता है वहीं हर की पैड़ी की सुंदरता और आलौकिकतता पर भी धब्बा लग रहा है और यह सब हो रहा है पुलिस और जिला प्रशासन की मिलीभगत से उनकी नाक के नीचे। फोटो में आप देख सकते हैं की तिरछा पुल और सीसीआर टावर के समीप रेडी, पटरी वालों ने कैसे सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। इतना ही नहीं बैन, प्लास्टिक की केन भी इस क्षेत्र में धड़ल्ले से खुलेआम बिक रही है और पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आंखों पर पट्टी व कानों में रुई डालकर सब देख रहे हैं।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।