सुनील मिश्रा
हरिद्वार। पतित पावनी श्री गंगा जी का जन्मोत्सव आज हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों एवं गंगा भक्तों के द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर मनाया गया। विदित हो कि मां गंगा जी का जन्म वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन हुआ था इसीलिए आज बुधवार को गंगा सप्तमी पर मां गंगा का जन्मोत्सव तीर्थ पुरोहितों एवं गंगा भक्तों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर की पौड़ी पर पंचपुरी के तीर्थ पुरोहितों एवं व्यापारियों ने आज सपरिवार गंगा स्नान कर मां गंगा जी को दुग्ध अर्पित करते हुए उनकी भव्य आरती की वही तीर्थ पुरोहितों की प्रमुख संस्था श्री गंगा सभा की ओर से भी मां गंगा जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। वही मध्यान्ह काल में गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर पंचायती धडा फिराहेडियान के तत्वाधान में हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का पूजन व अभिषेक वैदिक विधि विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर मां गंगा जी का दुग्ध अभिषेक करते हुए उन्हें गंध अक्षत फल फूल नैवेद्य वस्त्र एवं श्रृंगार का सामान अर्पित करते हुए मां गंगा की भव्य आरती की गई। इस अवसर पर पंचायती धडा फिराहेडियान के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, पंचायत धडा के मंत्री सचिन कौशिक, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, उमेश कौशिक, शिव कुमार भगत, अविनाश शुक्ला, प्रदीप निगारे, विपुल मिश्रौट, विजय प्रधान, दीपक बागडोलीए, बृजमोहन भगत आदि पुरोहित लोग उपस्थित रहे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो