मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु पेशेवर अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा गुंडा तत्वों के विरुद्ध चलानी रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय प्रेषित की गई थी।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में आज 6 अपराधियों देवांग पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, अनीस कुरैशी पुत्र महमूद कुरैशी निवासी मोहल्ला कसवा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार, रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी राजीव नगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार, आशु शाह पुत्र पप्पू शाह निवासी डोंगरीला बस्ती कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार, सत्येंद्र पुत्र गजे सिंह निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को जनपद सीमा से बाहर करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में छोड़ा गया व हिदायत दी गई की 01 माह तक जिला हरिद्वार की सीमा के अंदर प्रवेश वर्जित है। मा0न्यायालय के आदेश का उल्लंघन हुआ तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

More Stories
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका मोदी सरकार का पुतला।
हरिद्वार में क्लर्क रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, बड़ा अधिकारी बच गया, सभी की संपत्तियों की होगी जांच।
बिजली, पानी पर सरचार्ज माफी को लेकर 28 फरवरी को हरिद्वार ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में निकलेगी पदयात्रा।