मनोज सैनी
हरिद्वार। जब से हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से हरीश रावत के सुपुत्र वीरेंद्र रावत प्रत्याशी बनाए गए हैं तभी से वर्षों से कांग्रेस के सिपाही रहे कार्यकर्ता एक एक कर पार्टी छोड़ने वालों में भगदड़ मच गई है। पार्टी भी वही नेता और कार्यकर्ता छोड़ रहे हैं, जो हरीश रावत के बेहद करीबी रहे है। पुत्र मोह, राजनीतिक भविष्य को लेकर और पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वालों की लंबी फेहरिस्त होती जा रही है। हरीश रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में जमकर मलाई चाटने वाले उनके ओएसडी रहे पुरूषोत्तम शर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रहे राजेश रस्तोगी, संजय महंत आदि ने भाजपा का दामन थामा ही था की कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, लोकसभा, विधानसभा का कांग्रेस पार्टी के सिंबल और आजाद समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ चुके एसपी सिंह इंजीनियर आदि ने अपने 1- 2 समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।