
मनोज सैनी
हरिद्वार। असली पहचान छुपाकर और महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को दुष्कर्म पीड़िता ने थाना कनखल में तहरीर देकर 1 वर्ष से शादी का झांसा व पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता को दो माह पहले ही यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी का असली नाम हर्ष नहीं बल्कि अफसान है। असलियत पता लगने पर पीड़िता ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद 27 फरवरी को आरोपी अफसान ने पीड़िता को खोखरा तिराह जमालपुर पर बुलाया और परिवार सहित पीड़िता का अपहरण करने एवं धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना कनखल पुलिस ने मु0अ0स0 57/25 धारा 69.142.191(2).190.351 (3) BNS व धारा 3 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधि0 बनाम अफसान आदि पंजीकृत किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अफसान पुत्र भूरा निवासी गाड़ोवाली थाना पथरी हरिद्वार को जगजीतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अफसान शहर से बाहर भागने की फिराक मे था।
More Stories
पंजीकरण के बगैर संचालित मदरसों पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड कार्यवाही, 5 मदरसें सील।
आन्नेकी-हेत्तमपुर पुल निर्माण को केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए 39 करोड़ रुपए, विधायक ने जताया आभार।
युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोपी दबोचा, आरोपी महिला अभिनेत्री की तलाश जारी।