Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कुम्भ नगरी में होली कार्यक्रमों की धूम: जगजीतपुर और ज्वालापुर में कामेश्वर महादेव भाई जी के मंदिर में होली मिलन धूमधाम के साथ मनाया।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। जगजीतपुर में नवगठित जगजीतपुर व्यापार मंडल द्वारा रविवार को को शीतला बैंक्वेट हॉल, लक्सर रोड में होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
मंडल के अध्यक्ष अर्क शर्मा, महामंत्री शुभम वालिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगजीतपुर,कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, उपाध्यक्ष आकाश वालिया एवं सचिव अर्जुन सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाजसेवियों को व्यापार मंडल की सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पार्षद राजा गार्डन सुमित त्यागी की विशेष उपस्थिति रही।
अंत में सभी अतिथियों एवं व्यापारियों ने व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संगठित रूप से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया इस अवसर पर संदीप वालिया,लोकेश मेहंदी रत्ता,राजकुमार गुप्ता,दिनेश वालिया,विधु वालिया,सुरेंद्र चौधरी,रामकुमार राजपूत,आलोक पाठक,रमेश मिश्रा,सौरभ वालिया,मधुरमोहन शर्मा,नितिन आहलूवालिया,सचिन अत्रये,गुंजन विश्नोई,एस के मिश्रा,रवि वालिया आदि, क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

वहीं ज्वालापुर में कामेश्वर महादेव भाई जी का मंदिर चौक बाज़ार ज्वालापुर में होली मिलन कार्यक्रम एवं भजन संध्या का सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को मस्तक पर पीला चंदन लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की गई
इस मौके पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म में होली मुख्य पर्व हमेशा से हर्षोल्लाह एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है,साथ ही प्रेम सत्कार के साथ समाज में इसे संगठित करने का माध्यम माना गया है। गौतम ने कहा कि इस पर्व के बाद चैत्र मास में शुक्ल पक्ष के आरम्भ में हिन्दू धर्म में नव वर्ष मनाया जाता है, उन्होंने कहा कि आगामी चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को सभी हिंदुओं को भगवा ध्वज घरों एवं मंदिरों पर लगाकर धर्म प्रचार एवं नव वर्ष को मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर आखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कांत वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष श्री गंगा सभा प्रदीप झा एवं पत्रकार सुनील मिश्रा अविक्षित रमन ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में गंगा सभा के उपाध्यक्ष मनोज झा समाज सेवी शिवम श्रोत्रिय, व्यापारी समाज सहित कई श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवप्रसाद रमन, दैवज्ञ रमन, यज्ञदत्त मिश्रा,शुभम झा, नीरज गुप्ता एवं , मनीष प्रधान,आशु मित्तल, वर्मा ज्वेलर्स, एवं शशांक सिखोला का विशेष योगदान रहा।

 

Share
error: Content is protected !!