मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने नगर में आज अनाधिकृत निर्माण विकास कार्यों की रोकथाम करने हेतु कई स्थानों पर अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील करने की कार्यवाही की। भट्टा कॉलोनी भूपतवाला, सप्तसरोवर, आदि स्थानों पर लगभग 9-10 भवनों को प्राधिकरण की टीम द्वारा सील किया गया।
उल्लेखनीय है कि कई लोगों द्वारा मानचित्र स्वीकृति से भिन्न भवन उपविधि के प्राविधानों के विरुद्ध निर्माण करने के कारण सील किया गया है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर भवनों पर सील की कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह हुआ संपन्न।
प्रेम प्रसंग के चलते युवती के हत्यारोपी को उम्रकैद की सजा।
छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम पर बोला हमला, हमलावरों पर कानूनी कार्यवाही की तैयारी।