ब्यूरो
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज के तट पर सबसे बड़े अमृत स्नान के दिन मची भगदड़ की घटना में अब तक कुल 20 लोगों के मौत की सूचना है और वहीं इस घटना में कुल 50 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इन आंकड़ों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

इस हादसे के बाद आज के दिन अखाड़ों के अमृत स्नान को रद्द कर दिया गया है। साथ ही तमाम साधु संत भक्तों से अपील कर रहे हैं कि वो संगम की ओर स्नान के लिए नहीं आएं। वो जिस भी दिशा से आ रहे हैं, अगर उनके आसपास कोई घाट है तो वहीं स्नान करें।

भगदड़ के बाद वहां मौजूद लोगों ने जो मंजर देखा वो भयावह था। हर ओर लोगों का सामान, कपड़े, जूते-चप्पल बिखरे हुए थे। जमीन पर घायल लेटे थे और लाशों के पास बिलखते परिजन थे। कुछ अपनों को ढूंढ रहे थे, उनकी भी आंखों में आंसू थे। कुछ लोग अपनों के शव का हाथ नहीं छोड़ रहे थे, उन्हें डर था कि कहीं बॉडी खो न जाए। रेस्क्यू टीम एक शव को ले जाने लगी तो उसके परिजन ने दौड़ कर हाथ पकड़ लिया।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने माँ भगवती फूड्स पर की छापेमारी: बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी।
संवाद कार्यक्रम: कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार।