मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद में चल रहे गन्ना विकास समिति के चुनावों में धांधली को लेकर श्रीमति ओमवती पत्नी स्व0 जयपाल सिंह निवासी भिक्कमपुर जीतपुर, लक्सर, जिला हरिद्वार ने जिलाधिकारी, हरिद्वार को एक शिकायती पत्र प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने बताया कि
प्रार्थीया श्रीमति ओमवती पत्नी स्व0 श्री जयपाल सिंह द्वारा डैलीगेट क्षेत्र भिक्कमपुर जीतपुर, में सहकारी गन्ना विकास समिति लि० लक्सर के र्निबल वर्ग हेतु आवेदन किया गया था और मेरे साथ मेरे क्षेत्र से जावेद अख्तर पुत्र अब्बूल वहीद द्वारा भी निंबल वर्ग में आवेदन किया गया था तथा प्रमोद पुत्र स्व0 जयपाल द्वारा मेरे ही डैलीगेट क्षेत्र से आवेदन किया गया था, जो कि हमारा तीनो का नाम अंतिम सूची में था।

जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल वहीव व प्रमोद पुत्र स्व0 जयपाल द्वारा अपना आवेदन वापस ले लिया गया, जिसके बाद नाम निर्देशन की अंतिम सूची में र्निबल वर्ग में केवल प्रार्थीया का नाम ही रह गया, जिसके उपरान्त डैलीगेट क्षेत्र भिक्कमपुर जीतपुर निर्बल वर्ग में प्रार्थीया ही निविरोध रह गयी, किन्तु चुनाव अधिकारी द्वारा 16 जून की रात लगभग 9:00 बजे एक नई संशोधित सूची में मेरे नाम के साथ रवि कुमार पुत्र धर्मपाल का नाम डेलीगेट क्षेत्र भिक्कमपुर जीतपुर के निंबल वर्ग मे जोड दिया गया, जब रवि कुमार पुत्र धर्मपाल के द्वारा डैलीगेट क्षेत्र रामपुर राययटी के निंबल वर्ग में आवेदन किया गया था, जो कि अंनन्तिम व अंतिम नाम निर्देशन की सूची में था। इसलिए आपसे निवेदन है कि प्रार्थीया का नाम र्निबल वर्ग में केवल एक ही रहना चाहिए और रवि कुमार पुत्र धर्मपाल का आवेदन निरस्त कर प्रार्थीया को न्याय दिलाने की कृपा करे।

More Stories
भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने खुद सड़कों पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।
पहले बनाए शारीरिक संबंध, पैसे मांगने पर कर दी महिला की हत्या।
प्रभु श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का चढ़ा पारा। भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से कर रही है खिलवाड़: बालेश्वर सिंह