मनोज सैनी
हरिद्वार। बाबा केदारनाथ धाम पर राजनीति कर रही भाजपा के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 24 जुलाई से “श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा” की शुरुआत करने जा रहे है। जो 4 अगस्त को केदारनाथ धाम पर जाकर समाप्त होगी। यात्रा का शुभारंभ कल सुबह 9 बजे हर की पैड़ी से होगा।
उक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया की केदारनाथ धाम के साथ जिस प्रकार प्रदेश के मुखिया स्तर हीन राजनीति कर रहे है और हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं, उससे हिंदू जनमानस के मन में काफी आक्रोश है। गर्ग ने कहा की पहले तो मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर केदारनाथ धाम ट्रस्ट के नाम से मंदिर की आधारशिला रखते है, जिसमें बाबा केदारनाथ से शीला भी ले जाते है और जब कांग्रेस और हिंदू जनमानस व केदारनाथ की जनता मुख्यमंत्री धामी के उक्त कृत्य का विरोध करती है तो मुख्यमंत्री आनन फानन में कानून बनाने की बात करते हैं।
इससे स्पष्ट होता है की भाजपा अपनी गलतियों पर प्रदा डालने का प्रयास कर रही है।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा