मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव श्रीमती पूनम भगत का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने निलंबन रद्द कर दिया है। जिसके चलते पूनम भगत के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। श्रीमती पूनम भगत को निलंबन वापिसी का पत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने लिखा है कि पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आपके एक निजी पारिवारिक मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आपकी सदस्यता निलम्बित कर दी गई थी। वर्तमान में आप उक्त मामले में निर्दोश साबित हो चुकी हैं जिसके मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने आपका निलम्बन तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है।

आप लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी की निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं तथा पार्टी द्वारा समय-समय पर दिये गये सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करती आई हैं। आपका निलम्बन तत्काल प्रभाव से वापस लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आपसे अपेक्षा है कि आप पूर्व की भांति पार्टी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा से प्रतिभाग करते हुए संगठन की मजबूती में सहयोग प्रदान करेंगी।

निलंबन रद्द होने पर जब उनसे फोन पर बात हुई तो उन्होंने पार्टी आलाकमान और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा की यह सब उनके समर्थकों का प्यार और पार्टी के प्रति उनके लगाव के कारण उनका निलंबन रद्द हुआ है। वहीं श्रीमति पूनम भगत के निलंबन के रद्द होने पर उनकी समर्थक मंजू रानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्हें बधाई दी है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।